निराला उद्यान का निरीक्षण करते सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने सुबह सुबह विभिन्न विभागों के दफ्तरों का निरीक्षण किया। इस दौरान नौ अफसर और 67 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अफसरों से स्पष्टीकरण मांग गया है। कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका गया है।
ये अफसर समय से नहीं आए
बीएसए प्रदीप पांडेय, डीआईओएस राकेश कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा दीपक त्रिपाठी, एक्सईएन आरईएस वीरपाल राजपूत, सीवीओ पीके सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, अर्थ एवं संख्याधिकारी सुगंधा चतुर्वेदी, पीओ डूडा अरविंद सिंह।