फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाकुतुब गोशाला का किया निरीक्षण, पशुओं की हुई टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-21
विज्ञापन

गोशाकुतुब गोशाला का किया निरीक्षण, पशुओं की हुई टैगिंग
गंजमुरादाबाद। नगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. राहुल सचान ने बुधवार को क्षेत्र के ग्राम गोशाकुतुब स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां 36 गोवंशों की टैगिंग की तथा हरे चारे की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

नगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. राहुल सचान ने अपनी पूरी टीम के साथ गोशाकुतुब की गोशाला का औचक निरीक्षण किया। जहां 108 गोवंश हैं। जिनमें से करीब आधा सैकड़ा गोवंशों की टैगिंग पहले की जा चुकी थी। बुधवार को उन्होंने 36 गोवंशों की टैगिंग ग्राम प्रधान के पति मुकेश कनौजिया के सहयोग से की। इसके अलावा उन्होंने चारागाह में हरे चारे की व्यवस्था भी देखी और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस गोशाला में गोवंशों को सर्दी से बचाने के सारे इंतजाम दुरुस्त मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें