फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण

Wed, 31 Dec 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सीएमओ ने मंगलवार को नवाबगंज सीएचसी और मकूर पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले साथ नवाबगंज सीएचसी पर गंदगी भी मिली। यहां सीएचसी प्रभारी को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. गीता यादव सुबह ग्यारह बजे नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां तैनात डॉ. निवेदिता केंद्र से नदारद थीं। जानकारी करने पर पता चला कि बिना सीएल स्वीकृत कराए ही वह दस दिन के अवकाश पर है,ं जबकि नियमानुसार एक बार में सिर्फ छह दिन की सीएल ही स्वीकृत हो सकती है।

इसी स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात डॉ. निधी अग्रवाल भी बिना सूचना नदारद थीं। सीएमओ के निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष में गंदगी पाई। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह को चेतावनी दी कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


साथ ही जो डॉक्टर अनुपस्थित मिले हैं उनका वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण भी मांगा जाए। बता दें कि यह वह स्वास्थ्य केंद्र है जहां दो बार निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों के अनुपस्थित मिलने के साथ ही गंदगी मिल चुकी है।

उसके बाद वह मकूर के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। यहां डॉ. पवन कुमार नदारद थे। उनका सीएल फार्मेसिस्ट ने नोट किया था।

सीएमओ ने नाराजगी जताई साथ ही बाबू से डॉक्टर का नाम नोट करने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण की कार्रवाई करने की बात कही। इस स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद मिली।

क्या बोलीं जिम्मेदार
सीएमओ डॉ. गीता यादव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर डॉक्टरों की सूची तैयार की जा रही है। इतना ही नहीं जो डॉक्टर लगातार निरीक्षण में अनुपस्थित मिलेगा उस पर शासन से कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें