फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घायल अधिवक्ता का सीटी स्कैन कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। तुर्कमान नगर में पुलिस और अधिवक्ता के बीच हुए विवाद के बाद रविवार को हाईकोर्ट के एक वकील का जिला अस्पताल में स्टाफ के साथ सीटी स्कैन कराने की मांग का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन

छह दिन पहले 17 नवंबर को अधिवक्ता पीयूष और उसके पड़ोसी के बीच हुए झगड़े में समझाने गई पुलिस पर पथराव हुआ था। इसमें दो पुलिस कर्मी शोभित और धर्मेंद्र यादव घायल हो गए थे। पुलिस ने पड़ोसी उमेश और सिपाही धर्मेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके 18 नवंबर को कोर्ट में पेश किया था। जहां से जिला जज के आदेश पर एसपी ने तत्कालीन दही थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया था। 20 नवंबर को साथी अधिवक्ता डीएम के पास गए थे। जहां पर पैनल से मेडिकल करवाने की मांग की थी। सीएमओ ने पैनल गठित कर मेडिकल कराया। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें हाईकोर्ट के अधिवक्ता मोहित बजाज के जिला अस्पताल पहुंचकर मौजूद स्टाफ से अधिवक्ता पीयूष का सीटी स्कैन करवाने की बात कहते दिखे। मोहित बजाज ने पैनल द्वारा किए गए मेडिकल में सीटी स्कैन का जिक्र न होने की बात कही। इसको लेकर वह एक डॉक्टर से फोन से अधिवक्ता के सीटी स्कैन की मांग करते रहे। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें