फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फुटवियर व फैशन क्षेत्र के नए प्रयोगों की दी जानकारी

Sat, 23 Aug 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पूरननगर स्थित एसवीएम कॉलेज में एक्सपोजर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें फुटवियर और फैशन क्षेत्र के नए प्रयोगों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


फुटवियर डिजाइन डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। एफडीडीआई के कार्यकारी निदेशक द्विवेदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति, वोकेशनल, स्कूली एवं उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति कहती है कि कक्षा छह से आगे के स्कूल में स्किल शिक्षा अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इससे प्रधानाचार्य यह जान सकें कि उनके आसपास के संस्थान किस स्किल की शिक्षा दे रहे हैं और वह अपने स्कूल के लिए इन संस्थाओं से किस प्रकार की सहभागिता कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक ने बताया कि एफ़डीडीआई के सैटेलाइट के कैंपस बंथर में अगले माह से एक साल की अवधि के कुल तीन डिप्लोमा कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। यह कोर्स फुटवियर टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन व रिटेल फैशन मैनेजमेंट होंगे। इन कोर्सेज की दो खास बातें हैं। प्रथम यह है कि छात्र कोर्स से छह माह या एक सेमेस्टर करने के बाद सर्टिफिकेट लेकर निकल भी सकते हैं। अगला सेमेस्टर बाद में कभी भी पूरा कर सकते हैं। हालांकि दो सेमेस्टर पूरा करने पर ही डिप्लोमा दिया जाएगा। दोनों सेमेस्टर पूरा करने वाले छात्रों को एफ़डीडीआई द्वारा प्लेसमेंट भी कराया जाएगा। इस दौरान वेणुरजन भदौरिया, परमात्म शरण सहित अन्य प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें