फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित डॉक्टर का ओपीडी और विश्राम कक्ष सील

विज्ञापन
जिला अस्पताल में डाक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बंद किया गया उनका कक्ष। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को सीएमएस ने उनके ओपीडी कक्ष व डॉक्टरों के विश्राम कक्ष को सैनिटाइज कराने के बाद 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को ट्रूनेट मशीन से जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद डॉक्टर को कानपुर के कांशीराम कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। डॉक्टर के संपर्क में रहे फिजीशियन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर व स्टाफ को संक्रमण से बचाने के लिए सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने रात में ही अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया। वहीं संक्रमित मिले डॉक्टर का ओपीडी कक्ष व इमरजेंसी में बने डॉक्टरों के विश्राम कक्ष को सैनिटाइज कर उसे 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। शुक्रवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक नहीं रही। वहीं अन्य डॉक्टर व स्टाफ भी मास्क के साथ दस्ताने पहनकर काम करता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें