फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली बढ़ाएं अधिकारी-चेयरमैन

Fri, 26 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनपद की बिजली व्यवस्था की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। कांफ्रेसिंग के दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री भी पहुंच गए जिससे अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग शुरु हुई। काफी देर बाद जनपद का नंबर आया। चेयरमैन संजय अग्रवाल ने सबसे पहले जनपद में निर्माणाधीन बिजलीघरों की प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी बिजलीघर बन रहे हैं, उनको निर्धारित समय से ही चालू कराएं। निर्माण का काम समय से पूरा कराया जाए। इस दौरान चेयरमैन ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के बारे में पूछा। चेयरमैन ने अधिकारियों से जानकारी ली कि अब तक कितनों मजरों का विद्युतीकरण शेष है।

इसके अलावा उन्होंने लोहिया गांवों के विद्युतीकरण के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसी बीच अचानक ऊर्जा राज्यमंत्री भी कांफ्रेंसिंग में पहुंच गए। उन्होंने भी बिजली आपूर्ति, राजस्व वसूली समेत अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी हासिल की। चेयरमैन ने निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में लापरवाही न बरती जाए। लोहिया गांवों का विद्युतीकरण समय से पूरा कराया जाए।
विज्ञापन


कहीं भी किसी प्रकार की समस्या आने पर उन्हें अवगत कराया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधीक्षण अभियंता विद्युत एस.के सक्सेना, एक्सईएन प्रथम रामबुझारत, द्वितीय के प्रभारी अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सोनकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें