फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे की तलाश में खंगाला कटरी का चप्पा-चप्पा

विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाइवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा पर चस्पा किये गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के पोस्टर। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों के शरीर को छलनी करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में कानपुर व उन्नाव पुलिस ने सोमवार रात परियर कटरी क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला। लखनऊ से मिले इनपुट के बाद देर रात यह कार्रवाई शुरू हुई। करीब 15 किमी क्षेत्र के गांवों में हुई दबिश में कानपुर के पांच से अधिक थानों व उन्नाव के गंगाघाट और सफीपुर कोतवाली का फोर्स शामिल रहा।
विज्ञापन

विकास दुबे के कानुपर से जुड़े बिठूर-परियर मार्ग से उन्नाव सीमा में प्रवेश करने और कटरी क्षेत्र में कहीं छिपे होने की आशंका का इनपुट मिला। इस पर रविवार रात कानपुर के बिठूर, शिवराजपुर, चौबेपुर समेत पांच से अधिक थानों की फोर्स ने उन्नाव के गंगाघाट व सफीपुर कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर गंगाघाट से परियर के बीच करीब 15 किमी कटरी क्षेत्र (गंगा से सटे क्षेत्र) के कई गांवों में दबिश दी। सूत्रों के अनुसार इस टीम में एसटीएफ भी शामिल रही।
आशंका के आधार पर दर्जनों घरों में तलाशी ली। साथ ही लोगों को विकास दुबे से संबंधित कोई भी जानकारी होने पर सूचना देने की अपील भी की। भोर पहर पांच बजे तक भारी पुलिस बल की चहल कदमी से ग्रामीणों में सनसनी मची रही। सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने बताया कि गोपनीय ऑपरेशन था। कानपुर पुलिस की मदद में गंगाघाट व सफीपुर कोतवाली पुलिस की टीम बनाकर साथ भेजा गया था। वहीं, गंगाघाट कोतवाली क्षेेत्र से दो लोगों को एसटीएफ द्वारा उठाए जाने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ढाई लाख के इनामी की गिरफ्तारी को लगाए पोस्टर
प्रदेश सरकार ने पुलिस कर्मियों पर गोलियां बरसाने वाले विकास दुबे पर घोषित किए गए ईनाम की रकम को बढ़ाकर ढाई लाख कर दिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह उसके पोस्टर भी चिपकाए गए हैं। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा पर भी उसके कई पोस्टर चिपकाए गए हैं।
जिले की सीमाओं पर हुई वाहनाें की सघन चेकिंग
विकास दुबे की गिरफ्तारी न होने और उसके पोस्टर चिपकाए जाने के बाद उन्नाव पुलिस और सतर्क हो गई है। एसपी रोहन पी कनय के निर्देश पर जिले के सभी सीमा क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सोमवार को भी जाजमऊ, गंगाघाट, गंगा बैराज व अजगैन के नवाबगंज स्थित टोलप्लाजा पर भारी पुलिस बल के साथ वाहनों को चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें