फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में कहीं नहीं मिले डाक्टर

Fri, 02 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपस्थिति जांचने निकली टीम को सफीपुर सीएचसी के अलावा कहीं भी डाक्टर मौजूद नहीं मिले। साथ ही अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह से ध्वस्त मिलीं। स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम ने सफीपुर, सीएचसी बांगरमऊ, हसनगंज, अचलगंज व पुरवा तहसीलों में निरीक्षण किया। टीम ने रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लगी टीम की इंट्री गलत पाई गई
सफ ीपुर सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर महेश्वरी, उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी सपना अवस्थी ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। यहां पर चिकित्सक और स्टाफ  तो उपस्थित था पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लगी टीम की इंट्री गलत पाई गई। अधिकारियों ने ओपीडी में मौजूद डा. इकबाल और एसपी सिंह के कमरों में जाकर रजिस्टर देखा और मरीजों से बात की। महिला चिकित्सालय में मौजूद डा. क्षमा शुक्ला, प्रीती सरवन,  प्रतिभा सिंह व अंजली सिंह से बात कर प्रसव और भर्ती मरीजों की जानकारी ली। ज्वाइंट डायरेक्टर ने वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों का हाल जाना। उन्होंने बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताई। मौत को दावत देती विद्युत वायरिंग तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को अस्पताल में दवा के स्टाक में महत्वपूर्ण दवा न होने की जानकारी पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद एसडीएम पीएचसी सकहन राजपूतान पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। इसके बाद एसडीएम ने आरके पैथोलॉजी, थायोकेयर व श्याम एक्सरे का निरीक्षण किया। जहां के शटर तो खुले थे पर जिम्मेदार नदारद हो गए। जो मिले वह किसी भी तरह के कागज नहीं दिखा सके। वहीं राज पैथोलॉजी में मौजूद संचालक के पास डिग्री तो थी पर कोई रजिस्ट्रेशन पत्र नहीं मिला। एसडीएम ने प्रभारी राजेश वर्मा से जांच के निर्देश दिए।

बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम इंद्रसेन यादव एवं बीडीओ डा. अजय कुमार ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर चेक करने पर डा. सौरभ टंडन, डा. अर्चना, डा. विनोद के अलावा स्वास्थ्यकर्मी दीपक व विजय अनुपस्थित पाये गए। इसके बाद अधिकारियों ने मरीजों का भर्ती रूम, प्रसव कक्ष व पैथालाजी आदि कक्षों का निरीक्षण किया। इन दोनों अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक पीके दोहरे को निर्देश दिए कि इस समय संक्रामक रोग तेजी से फैले हुए हैं। इसलिए व्यवस्था चाक-चौबंद रखे।
विज्ञापन

हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, जेडी लखनऊ मंडल डा. जेके मल्होत्रा ने गुरुवार सुबह 9.30 बजे सीएचसी पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। मौके पर केवल तीन डाक्टर ही उपस्थिति मिले। निरीक्षण के दौरान भ्रमण पुस्तिका जांचने पर किसी भी कर्मचारी की कोई भी इंट्री नहीं मिली। इस पर जेडी ने कपूर सिंह को फ टकार लगाई। निर्देश दिए कि आगे से भ्रमण पुस्तिका पर इंट्री अवश्य करें। जब तक भ्रमण पुस्तिका में नाम नहीं मिलेगा तब तक नहीं सेवा नहीं मानी जाएगी। अधीक्षक पवन कुमार से कहा कि यह हमारी व्यक्तिगत जागीर नहीं है। इसके लिए आप को सही से कार्य करना पड़ेगा।

अचलगंज में खंड विकास अधिकारी कर्ण राजमणि त्रिपाठी ने क्षेत्र में संचालित अचलगंज सीएचसी, सहजनी पंसारी व करन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अचलगंज सीएचसी में डा. नीतू, डा. प्रकाश द्विवेदी व स्टाफ  नर्स प्रीति गौतम, रुचि, नीलम अवस्थी व एमएसडब्लू अमित वर्मा बिना सूचना अनुपस्थित मिले। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।

मरीजों ने की बाहर से दवाएं मंगवाने की शिकायत
पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे एसडीएम गिरीशचंद्र श्रीवास्तव ने सीएचसी का निरीक्षण किया। मौके पर आधा दर्जन से अधिक मेडिकल स्टाफ व उनके अस्वीकृत प्रार्थनापत्र मिले।  चिकित्साधिकारी कक्ष सहित अधिकांश महत्वपूर्ण कक्ष बंद मिले। क्षेत्र में तैनात दो संविदाकर्मी चिकित्सकों ने फ ोन पर गलत लोकेशन दी। दो मरीजों ने उन्हें बाहर से दवा मंगाने की शिकायत की। सीएचसी में गंदगी व अनियमितता मिलने पर एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें