फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बंदियों के पास मिले लाइटर

Thu, 28 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
जेल का निरीक्षण करतीं डीएम व एसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शाम को डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी नेहा पांडेय, एडीएम इंद्रपाल उत्तम, सिटी मजिस्ट्रेट शंकर मुखर्जी व एसडीएम अर्चना द्विवेदी व अन्य अधिकारियों ने जिला जेल  का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने बंदियों और बैरकों की तलाशी ली। तलाशी में पांच बंदियों के पास लाइटर मिलने पर डीएम ने बंदी रक्षकों व अधिकारियों की क्लास ली। डीएम ने बताया किलाइटर के अलावा और कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। उन्होंने बताया बंदियों से बात की गई लेकिन किसी ने कोई गंभीर शिकायत नहीं की। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक हरदयाल यादव ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में शहर और आसपास के पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक कर  सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अपर पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंपों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस गश्त की मांग की। एएसपी ने पेट्रोलपंप मालिकों को  सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने और अपने कर्मचारियों का पुलिस से सत्यापन कराने को कहा। पंप संचालकों ने एएसपी को बताया पूर्व में पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर उन्हें इसके निर्देश दिए थे। इस पर उन्होंने सीसी टीवी कैमरे लगा लिए हैं। एएसपी ने सीसीटीवी कैमरों की फिटनेस की जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें