फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सराफा व्यापारी से लूट के आरोपियों की हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्कूटी सवार सराफा व्यापारी से शुक्रवार रात हुई 12.40 लाख की लूट की घटना में मारपीट में घायल चार लुटेरों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल लुटेरे को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के राजेपुर निवासी सराफा व्यापारी दिनेशचंद्र और उनके बेटे विमल के साथ चार अक्तूबर की रात सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई जेवर-नकदी सहित 12.40 लाख की लूट कर भागते समय अजगैन कोतवाली भगवंतपुर गांव में ग्रामीणों ने चोर समझ कर पांच लुटेरों की पिटाई कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस से मुठभेड़ के दौरान कानपुर नौबस्ता गल्लामंडी निवासी आरोपी राहुल मौर्य ने पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। वहीं ग्रामीणों की पिटाई से सीतापुर जिले के थाना रामकोट कांशीराम कालोनी निवासी शरीफ, सूरज यादव, गंजमुरादाबाद निवासी राजू उर्फ बंटी और कानपुर के जाजमऊ निवासी पवन कुमार घायल हो गए थे। पुलिस ने गोली लगने से घायल राहुल को जेल भेज दिया है, जबकि चार आरोपियों का इलाज चल रहा है। अपराध निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि लूट का माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें