उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री जंतु उद्यान डा. शिव प्रताप यादव ने गरीबों को कंबल, सोलर लाइट, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक और सोलर लाइटों का वितरण किया गया।
जिला योजना की बैठक से पूर्व जनपद के प्रभारी डा. शिव प्रताप यादव ने कहा कि सरकार सोशल सेक्टर की योजनाओं के साथ विकास और निर्माण कार्य तेजी से चला रही है। गरीबों के लिए समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया आवास योजना, समाजवादी एंबुलेंस सेवा, नि.शुल्क चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था में शीघ्र ही सुधार किया जाएगा। तहसील स्तर पर श्रमिकों की पंजीयन के लिए कैंप लगेंगें। इसमें 500 गरीबों में कंबल का वितरण हुआ।
उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड भवन तथा निर्माण के लिए करने वाले मजदूरों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजना में 100 लाभार्थियों को सोलर लाइट, 100 साइकिल, 03 लाभार्थियों को 34500 रुपये मृत्यु एवं अन्त्येष्टि सहायता योजना की चेक दी गई, शिशु हितलाभ योजना के 45 लाभार्थियों को 486000 रुपये की चेक, मातृत्व हितलाभ योजना के अंतर्गत 13 लाभार्थियों को 45000 रुपये की धनराशि की चेक के माध्यम से दी गई।
मेधावी छात्र योजना की अंतर्गत 05 लाभार्थियों को 18000 रुपये की धनराशि दी। इस दौरान विधायक कुलदीप सिंह, बदलू खां, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीडीओ नेहा शर्मा, एडीएम शिवेंद्र कुमार सिंह, एसपी एमपी सिंह, प्रभा यादव, एसडीएम जसजीत कौर, सहायक श्रमायुक्त वीपी द्विवेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर यादव ने किया।