फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानें होंगी बंद, पालिका ने दिया नोटिस

Mon, 07 Jul 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में सड़क किनारे संचालित मीट की दुकानों को नोटिस दिया गया है। नगर पालिका ने दुकानों को बंद कराने और कार्रवाई के लिए सूची बनाकर खाद्य विभाग को सौंपी है।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर सड़क किनारे मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं। इस कारण गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है मीट की दुकानों को शहर के बाहर एक निर्धारित स्थान पर संचालित होना चाहिए। इससे आवागमन में परेशानी होती है। खास बात यह है कि इन दुकानदारों के पास लाइसेंस भी नहीं है। इसके बाद भी वह दुकान संचालित कर रहे हैं। अब इन पर कार्रवाई के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है।
सोमवार को पालिका की ओर से 45 से अधिक मीट की दुकानों को नोटिस थमाया गया। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वह अपने आप दुकानें हटा लें। ऐसा न करने पर प्रशासन की ओर से उन पर कार्रवाई की जाएगी। ईओ संजय गौतम ने बताया कि दुकानों को चिह्नांकन कर नोटिस दी गई है। इसके अलावा खाद्य विभाग को भी सूची दी गई। नोटिस पर अमल न करने पर दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें