सफीपुर (उन्नाव)। महिला ने गांव के पांच लोगों पर मजदूरी करने से मना करने पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कोतवाली के पीखी गांव निवासी शिवकांती पत्नी राजू ने पुलिस को बताया कि गांव के नेवारिस, पति राजू पर जबरन मजदूरी करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर शुक्रवार को नेवारिस भाई रफीक, वारिस, हकीक और हकीक की पत्नी तरन्नुम घर पर चढ़ आए। पति को पीटने लगे। पति को बचाने पहुंची तो उस पर चाकू से हमला किया। इससे बाएं हाथ और आंख के नीचे जख्म भी हुआ है। शिवकांती को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)