फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क, झगड़ा और हत्या..: दो बच्चों की मां के प्यार में अंधा हुआ पति, पत्नी को जहर देकर उतारा मौत के घाट

Tue, 12 May 2026 02:18 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

बिहार थाना क्षेत्र के जगतखेड़ा निवासी कंधई लाल ने बताया कि उनकी बेटी आरती (40) निसंतान थी। दामाद गंगादीन के शादीशुदा पड़ोसी महिला से अवैध संबंध थे। आरती इन संबंधों का विरोध करती थी जिससे पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन
Murder Demo - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के बाबूखेड़ा मगरायर गांव में रविवार रात पति ने अपनी पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी। यह घटना अवैध संबंधों का विरोध करने पर हुई। इसके बाद घर से भाग गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने महिला का घर घेर लिया और हंगामा किया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेने के साथ ही गांव के बाहर खेत से हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

बिहार थाना क्षेत्र के जगतखेड़ा निवासी कंधई लाल ने बताया कि उनकी बेटी आरती (40) निसंतान थी। दामाद गंगादीन के शादीशुदा पड़ोसी महिला से अवैध संबंध थे। आरती इन संबंधों का विरोध करती थी जिससे पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। रविवार रात आरती ने पति को महिला के घर की तरफ से आते देखा तो झगड़ा हुआ। इसके बाद गंगादीन ने आरती को जहर दे दिया और मौके से भाग गया। सोमवार सुबह घर का दरवाजा बंद होने और किसी के बाहर न निकलने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो आरती मृत पड़ी थी।

इस पर मायके वालों को सूचना दी। पिता कंधई लाल व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और कथित प्रेमिका का घर घेर लिया। सूचना पर सीओ मधुपनाथ मिश्रा, कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। बाद में गंगादीन को भी खेत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्यारोपी और उसकी कथित प्रेमिका को भी कोतवाली लाई। पिता ने पुलिस को बताया कि दामाद, उसकी तीन बहनें और प्रेमिका आरती को परेशान करती थीं। कई बार मारपीट भी की। रविवार की रात जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

कोतवाल राजपाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्यारोपी पति गंगादीन, उसकी तीनों बहनों के साथ कथित प्रेमिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव का खेत में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हत्यारोपी पति और कथित प्रेमिका हिरासत में हैं। जांच की जा रही है।

दो बच्चों की मां है कथित प्रेमिका
गंगादीन की कथित प्रेमिका दो बच्चों की मां है। महिला का पति मुंबई में रहकर काम करता है। आरती की हत्या में पत्नी का नाम आने से वह परेशान है। उसे बदनामी के साथ बच्चों की परवरिश की चिंता सताने लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद वह मुंबई से घर के लिए निकल पड़ा है। उसे इस बात का विश्वास ही नहीं हो रहा कि जिस पत्नी और बच्चों के लिए वह इतनी दूर कमाने गया, वह उसके पीठ पीछे यह कृत्य कर रही होगी। महिला के जेल जाने से दो बच्चों की परवरिश का भार पिता पर आ जाएगा।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे मायके वालों की पुलिस से भी हुई झड़प
मायके पक्ष से आई महिलाओं का हंगामा देख पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से ही उलझ गईं। पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मामला बढ़ता देख सूचना सीओ को दी गई तो उन्होंने खुद पहुंच मोर्चा संभाला और महिलाओं से बात कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतका की भाभी सुनीता और अन्य परिजनों का आरोप है कि पुलिस हत्यारोपियों से मिली हुई है। सीओ के भरोसा दिलाने के बाद सभी शांत हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें