यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कसबा गंजमुरादाबाद के मोहल्ला कसैटा निवासी सईद कुरैशी की पुत्री रिजवाना की गुरुवार को बीमारी से मौत हो गई। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हरदोई संडीला के मंगल बाजार निवासी उसका बहनोई अकील (30) पुत्र मुड्डन ससुराल आया था। अंतिम संस्कार के बाद वह ससुराल में ही रुक गया। कपूरपुर गांव में सईद का आम का बाग है।
देर रात साला रफीक बाग में ठहरे मजदूरों को खाना देने लिए बाइक से निकला। उसने अपने साथ बाइक पर बहनोई अकील को भी बैठा लिया। कपूरपुर गांव से पहले चकरोड पर हाईटेंशन लाइन टूटी पड़ी थी। बाइक चला रहा साला रफीक तार को देख न सका और बाइक आगे बढ़ा दी। बाइक में पीछे बैठे बहनोई अकील का पैर तार में फंस गया। करंट का तेज झटका लगने से साले-बहनोई बाइक से नीचे जा गिरे।
जब तक साला बहनोई के पैर में फंसे तार को बांस से हटाता उसकी मौत हो गई। बहनोई की सांसे रुकी देख उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ससुरालीजन अकील का शव देखकर बदहवाश हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। विभागीय लापरवाही पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए कई बार विद्युत अधिकारियों को फोन मिलाया।
फोन न मिलने पर परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ने घटना की जानकारी से इंकार किया है उन्होंने बताया कि ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।