फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्वल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Fri, 06 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर वर्मा ने पौधरोपण के साथ किया। यहां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं में चक्र प्रक्षेपण में बीए तृतीय वर्ष के छात्र अनुज ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र विनोद कुमार ने द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

गोला फेंक प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र अनुज सिंह ने प्रथम, सुजीत कुमार ने द्वितीय तथा प्रदीप कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र अनुज सिंह ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के छात्र विनोद कुमार ने द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष के सुजीत कुमार ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


इसी प्रकार लंबी कूद, दो सौ व चार सौ व आठ सौ मीटर दौड़ में भी छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। प्रतियोगिता के अंत में चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीता दीक्षित ने सभी को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उत्साह व उमंग से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

साथ ही बच्चों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने पिंजड़े में बंद पछियों को आजाद कराकर की। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मीता अरोरा ने इसका संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें