फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हॉकी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता 29 को

Sat, 23 Aug 2025 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। इसमें जिले के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें वॉलीबॉल व हॉकी शामिल हैं। इसमें प्रतिभाग के लिए जिले के स्कूलों को पत्र भेजा जा रहा है। इसके अलावा एसोसिएशन के माध्यम से खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील की गई है। स्टेडियम के खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वह प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में आयोजन के लिए तैयारियां कराई जा रही हैं। निर्माण काम के चलते मैदान काफी खराब हो गया है। इसलिए उसे समतल कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें