उन्नाव। भाजपा ने अलग अलग क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकालकर देशभक्ति की अलख जगाई। इस दौरान यात्रा में भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।
नवाबगंज के श्याम लाल इंटर कालेज से निकाली गई यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा और जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने संयुक्त रूप से किया। समापन कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह के साथ हुआ। यहां सात अगस्त को कराटे में मंडलस्तर पर जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों और उनके कोच अंकित कुमार को भी सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी, राजेंद्र द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष शशिकांत राजपूत, सुशील श्रीवास्तव, धर्मेश प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता, एनसीसी कैप्टन संतोष तिवारी आदि शामिल रहे।
उधर, बांगरमऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक श्रीकांत कटियार के बेटे अंशुल कटियार, बीडीओ निशा सागर विश्वकर्मा, एडीओ दीपकांत चोला व बीईओ देवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत मोहान में गांधी मिशन इंटर कालेज के पास से भाजपा कार्यकर्ताओं कपिल निगम, राम नरेश सिंह, मिलन पांडेय, राहुल पंडित, विकास सिंह आदि ने तिरंगा यात्रा निकाली। बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली। बीडीओ फहद खान, प्रभारी एडीओ पंचायत संदीप मिश्रा, दीपक त्रिवेदी, जेई राजेश कुमार, अभय सिंह, ग्राम प्रधान पंकज त्रिवेदी, नारायण, राकेश लोधी आदि मौजूद रहे।
फोटो नंबर-13- नवाबगंज में तिरंगा यात्रा निकालती भाजपा प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष व अन्य। स्रोत:- फोटो : अधिवक्ताओं का शपथ ग्रहण समारोह।