फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे जाम, शहरी हलाकान

Thu, 09 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हाइवे निर्माण के चलते कानपुर की ओर जाने वाली बाईं लेन बंद करने से गुरुवार को भीषण जाम लग गया। जल्दी निकलने की होड़ में जाम कई बार इस कदर उलझा कि वाहनों को निकालने में पुलिस को घंटो मशक्कत करनी पड़ी। हाइवे पर जाम के चलते वाहन शहर से होकर निकलने लगे इससे शहर में भी पूरे दिन जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर हाइवे की मरम्मत के चलते गुरुवार को निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज से गहिरा तक बाएं ओर की लेन वाहनों के लिए बंद कर दी गई। सुबह नौ बजे से हाइवे पर जाम लग गया। बस, ट्रक व चार पहिया वाहन जाम में फंस गए। आलम यह रहा कि दो पहिया वाहनों और पैदल राहगीरों का आवागमन दूभर रहा। सुबह से लगा जाम दोपहर होते-होते और विकराल हो गया।

घंटों फंसने के बाद जैसे-तैसे निकलने का प्रयास कर रहे वाहन चालकों ने शहर की ओर से निकलना शुरू कर दिया। इसके चलते शहर के मुख्य मार्ग पर अस्पताल रोड, कानपुर रोड, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा से लेकर आवास विकास बाईपास तिराहा तक जाम लगता रहा।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर सीओ सिटी सर्वेश मिश्रा ने दही, ललऊखेड़ा चौकी की पुलिस को हाइवे की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा दिया। हालांकि इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी और कई लाल-नीली बत्ती लगे वाहन जाम में फंस गए।

सूचना मिलने पर सदर कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार गौतम ने  कई दरोगा और पुलिस जवानों को हाइवे की यातायात व्यवस्था में लगाया इसके बाद कुछ  राहत मिली। हालांकि शाम आठ बजे तक हाइवे पर वाहन रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें