फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव : हाईवे पर टकराए

विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही चौकी क्षेत्र में हादसे के बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाती पुल? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात तीन वाहन आपस में भिड़ गए। वाहनों के टकराने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवा लगभग डेढ़ घंटे बाद यातायात शुरू कराया। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव तिवारी की शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी में ससुराल है। शुक्रवार रात वह सुल्तानपुर से लखनऊ होते हुए कार से पत्नी बच्चों के साथ ससुराल आ रहे थे। रात लगभग 12 बजे कार को पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी। अभी कार सवार परिवार संभल पाता कि टैंकर में पीछे से एक ट्रेलर जा घुसा। हादसे में कार सवार अधिशासी अभियंता व उनके परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे दही चौकी व ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने पुलिस बल की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने की कोशिश की। वाहनों के अलग न होने पर क्रेन की मदद से सभी वाहनों को सड़क से खिंचवाकर किनारे कराया। लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस आवागमन शुरू करा पाई। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें