फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना बंद किया हाइवे, लगा जाम

Fri, 14 Aug 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। जाजमऊ हाइवे की अप लाइन बिना किसी पूर्व सूचना के शुक्रवार को बंद कर दी गई। वाहनों को अकेले डाउन लाइन से गुजारे जाने की वजह से दिनभर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह अचानक यातायात पर डायवर्जन का बोर्ड लगा वाहनों को कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले डाउन लेन वाले जाजमऊ पुल की ओर मोड़ दिया गया। वन वे होने से कुछ ही देर में जाजमऊ पुलिस चौकी से त्रिभुवन खेड़ा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इससे वाहन दिनभर रेंगते हुए चले। गंगाघाट पुलिस के मुताबिक कानपुर छोर पर जाजमऊ के पुराने अप लाइन वाले पुल पर गैमन इंडिया कंपनी की ओर से टूटी रेलिंग, पैचवर्क, मेंटीनेंस वर्क, फुटपाथ की मरम्मत आदि की जा रही है। इस वजह से सुबह करीब 10 बजे से शाम करीब 4 बजे तक जाम लगा रहा। पुलिस के मुताबिक पुल पर कार्य कराने के लए कार्यदायी कंपनी ने पूर्व में सूचना नहीं दी थी। इसी वजह से ऐन मौके पर यातायात डायवर्ट करने की योजना बनानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें