संवाद न्यूज एजेंसी
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के मुन्नीखेड़ा गांव में किशोरी का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
कोतवाली क्षेत्र के मुन्नीखेड़ा गांव निवासी किसान दयाराम की बेटी आंचल (15) का शव मंगलवार देर रात कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को ने जांच की। पिता ने बताया कि बेटी ने रात नौ बजे खाना बनाकर रख दिया। उसने खाना खाने की बात कही और कमरे में चली गई।
बिजली आने के बाद भी काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर रात करीब 11:30 बजे उसके कमरे में गाया तो शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। पिता, पुलिस को घटना की वजह नहीं बता पाया। मृतका की मां की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मृतका पांच बहनों में सबसे छोटी थी, उसकी दो बहने भी पहले आत्महत्या कर चुकी हैं, जबकि दो की शादी हो चुकी है।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मृतका के पिता ने भी अभी कुछ नहीं बताया है। घटना की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।