फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रूट डायवर्जन से मोड़े गए भारी वाहन

Fri, 16 Feb 2024 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो-10
विज्ञापन


-दही चौकी तिराहे से पुरवा रोड तक वाहनों की लगी कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। रूट डायवर्जन से गुरुवार को दही क्षेत्र में तो जाम नहीं लगा, लेकिन पुरवा रोड की तरफ मोड़े गए भारी वाहनों के निकलने से भारी जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
लखनऊ के बनी कस्बे में बन रहे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के चलते दही चौकी पुरवा मोड़ से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। गुरुवार को दही चौकी तिराहे पर पुलिसकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद रहे। यहां पर आने वाले भारी वाहनों को बिना रोके सीधे पुरवा रोड की तरफ मोड़ते रहे। जिससे तिराहे से तो वाहन तेजी के साथ निकलते रहे लेकिन आगे पुरवा रोड पर पहुंचते ही रफ्तार धीमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल मार्ग होने से दोनों तरफ से निकलने वाले वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हो गया। दोपहर 12 बजे के करीब कुछ वाहन सवारों ने जल्दी निकलने के चक्कर में गाड़ियां तिरछे से निकालना शुरू कर दिया। जिससे सामने आ रहे वाहनों को रुकना पड़ा। इससे जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर दही पुलिस पहुंची और आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटवाया। तब कहीं जाकर करीब 12.30 बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें