फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसपी कार्यालय से कचहरी पुल तक तीन घंटे भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एसपी कार्यालय से कचहरी तक सोमवार सुबह तीन घंटे भीषण जाम रहा। लोग परेशान रहे, सबसे ज्यादा दिक्कत नौकरी पेशा लोगों को हुई।
विज्ञापन

शहर के वीआईपी क्षेत्र में सिंचाई विभाग कार्यालय से कब्बा खेड़ा तक 1.10 करोड़ से 800 मीटर लंबा नाला बन रहा है। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने से ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर एक ही रात में करीब 30 मीटर तक मिट्टी की खोदाई कर डाली। सड़क किनारे फुटपाथ पर रखीं गुमटी दुकानदारों ने आगे खिसका कर सड़क पर रख लीं। उधर, मिट्टी की उठान में बरती गई लापरवाही सोमवार को लोगों के लिए मुसीबत बन गई।
सुबह को जैसे ही नौकरी पेशा लोग, व्यपारी, सरकारी कर्मचारियों का आवागमन शुरू हुआ जाम लग गया। एक तरफ मिट्टी का ढेर और गुमटी सड़क तक रखी थीं तो दूसरी तरफ डग्गामार वाहन बेतरतीबी खड़े होने से सुबह नौ बजे से यातायात बाधित होने लगा। दस बजने से पहले ही लंबा जाम लग गया। लोगों को जेल रोड व अन्य गली मोहल्लों से होकर आवागमन करना पड़ा। दोपहर को यातायात पुलिस सक्रिय हुई और पहले निकलने की होड़ में अड़े-तिरछे फंसे वाहनों को निकलवा कर यातायात का संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे यातायात पूरी तरह सामान्य हो पाया। अभी नाला का निर्माण कई दिन और चलेगा। यही हाल रहा तो लोगों को अभी करीब 15 दिन इसी तरह की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
सड़क तक मिट्टी फैलने और फुटपाथ की गुमटी दुकानें आगे बढ़ाकर सड़क पर रख देने से रास्ता संकरा हो गया। इससे सोमवार को जाम लगा। हालांकि यहां अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मियों को लगाकर जल्दी ही जाम खुलवा दिया गया था। आंबेडकर तिराहा के आसपास भी यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात कर जाम की समस्या हल की जाएगी।
सुनील सिंह, यातायात प्रभारी
-

नाला का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था को जितना निर्माण होता जाए, उतने में ही खोदाई कराने और मिट्टी को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए हैं।
- हरदयाल अहिरवार, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें