फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिस को नहीं मिली तहरीर, युवती लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। क्षेत्र के गांव सकरन में प्रेमी के घर पहुंची युवती के संदिग्ध हालात में आग से झुलसने की घटना में 24 घंटे बाद भी पुलिस को तहरीर नहीं मिली। वहीं, युवती को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती रविवार को करीब 10 किलोमीटर दूर पुरवा कोतवाली के एक गांव निवासी प्रेमी के घर पहुंची थी। शाम करीब 7:30 बजे युवती संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई। सूचना पर पुलिस ने उसे उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। करीब 80 फीसदी झुलसे होने से सोमवार को उसे कानपुर हैलट से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवती के पिता के मुताबिक, उसकी हालत अभी गंभीर है। युवक ने शादी का झांसा देकर आठ साल तक बेटी का शोषण किया। इसके बाद युवक व उसके परिजनों ने बेटी को अपनाने से मना कर दिया था।
पिता ने बताया कि रविवार को वह युवक से मिलने उसके घर गई थी। आरोप है कि युवक के परिजनों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि युवती खुद पेट्रोल लेकर आई थी और उसने खुद आग लगाई है। वहीं, युवक के परिजनों का कहना है कि युवती ने बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था। वह काफी समय बाद छूटकर आया और परेशान होकर दिल्ली में मजदूरी करने चला गया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें