फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान और किसान कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मुंबई में नौसेना में तैनात जवान और किसान कोरोना संक्रमित मिले हैं। जवान एक महीने से घर पर था। तीन जनवरी को ड्यूटी पर जाने से पहले उसने आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया था। ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या सात पहुंच गई है।
विज्ञापन

सुमेरपुर ब्लॉक के गांव सरांय मनिहार निवासी (25) वर्षीय युवक मुंबई के मानखुर्द में नौ सेना में तैनात है। 4 दिसंबर को वह छुट्टी पर घर आया था। तब उसने जांच कराई थी। तब उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 3 जनवरी को उसे मुंबई लौटना था। इसलिए आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल देेकर बिना रिपोर्ट लिए वह चला गया। मानखुर्द पहुंचने पर नियम के मुताबिक वह अपने कमरे में आठ दिन के लिए क्वारंटीन हो गया। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। सीएमओ ने युवक से बात कर उसके अधिकारियों से बात की और उसे वहीं आईसोलेट करा दिया है। घर के आठ परिजनों व आसपास रहने वाले 25 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
छोटा चौराहा निवासी (68) वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह सफीपुर ब्लॉक के गांव उनवा के रहने वाला है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीम ने सात परिजनों व आसपास रहने वाले 16 लोगों के सैंपल कोविड जांच के लिए भेजे हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि वृद्ध को सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में 1926 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें