फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबंई और भोपाल से कोरोना लेकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चार महीने बाद चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। चारों प्रवासी मुंबई व भोपाल से लौटे हैं। इसमें दो की एंटीजन व दो की आरटीपीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

सुमेरपुर ब्लॉक के गांव न्योति निवासी (30) साल का युवक भोपाल में नौकरी करता है। हिलौली ब्लॉक के गांव खेरवा का (25) साल का युवक मुंबई में रहता है। 2 जनवरी को दोनों ट्रेन से वापस लौटे थे। जांच में दोनों पॉजिटिव मिले हैं। सिकंदरपुर सरोसी के गांव बैगूखेड़ा का (60) साल का वृद्ध व शहर के कल्याणी देवी का (22) साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इन सभी को कोरोना की वैक्सीन भी लग चुकी है। इसके पहले 15 अक्तूबर 2021 को चार संक्रमित मिले थे। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि सर्दी, जुकाम, बुखार व सांस लेने में दिक्कत होने पर कोविड की जांच अवश्य कराएं। मास्क लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें