फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बुखार से एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार से गंभीर दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। पैथोलॉजी में हुई जांच में चार मरीज मियादी बुखार से पीड़ित मिले हैं। नौ मरीजों के सैंपल डेंगू जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद ब्लॉक के गांव ततियापुर निवासी श्यामू (30) को दो दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को परिजन उसे लेकर लखनऊ गए थे। वहां उसकी मौत हो गई। अचलगंज कस्बा निवासी अरविंद (15) को तेज बुखार आने पर परिजनों ने उसे कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 660 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसमें सोहरामऊ के देवीपुर निवासी ओमप्रकाश तिवारी (35) व डीह निवासी ईशानी (3) पुत्री सूरज सिंह को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में शुक्रवार को 51 मरीजों ने बुखार की जांच कराई। इसमें चार मरीजाें में मियादी बुखार की पुष्टि हुई। ओमप्रकाश व परियर मरौंदा निवासी अंजू (22) की डेंगू जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया है।
फतेहपुर चौरासी। नगर पंचायत ऊगू के नेवादा निवासी करीमबक्श की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने पर शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्य टीम ने सात लोगों की डेंगू व मलेरिया जांच के लिए सैंपल लिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह रिश्तेदारी में गया था। उससे मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें