फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीगते हुए टीका लगवानेका इंतजार

विज्ञापन
काशीराम कालोनी में वैक्सीनेशन के लिए लगी लाइन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के 18 केंद्रों पर हुए टीकाकरण में 27066 लोगों ने कोविड से बचाव का टीका लगवाया। दोपहर में बारिश होने के बाद भी भीगते हुए लोग लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। टीकाकरण में सबसे अधिक पहली डोज लगवाने वालों में 25,288 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

अचलगंज में 1354, असोहा में 1361, औरास में 830 लोगों का टीकाकरण हुआ। बांगरमऊ में 1742, बिछिया में 1380 व बीघापुर में 1440 लोग टीका लगवाने के लिए आगे आए। फतेहपुर चौरासी में 1648, गंजमुरादाबाद में 1490 व हसनगंज में 2116 ग्रामीणों का टीकाकरण हुआ। हिलौली में 1415, मियागंज में 1519 व नवाबगंज में 1954 लोग टीका लगवाने पहुंचे। सभी का टीकाकरण किया गया। पुरवा में 1315, सफीपुर में 1132 व शुक्लागंज में 1330, सिकंदरपुर सरोसी में 2005, सुमेरपुर में 1420 व जिला अस्पताल में 1299 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें कोविशील्ड की पहली डोज लगवाने वालों में 25228 व दूसरी डोज लगवाने वालों में 1522 लोग शामिल हैं। वहीं कोवैक्सीन 316 लोगों को लगाई गई। इसमें सफीपुर में दूसरी डोज 22 लोगों को, शुक्लागंज में पहली डोज 165 व दूसरी डोज 35 लोगों को लगी। जिला महिला अस्पताल में 67 लोगों को पहली डोज व 27 लोगों को को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीका लगवाने के लिए लोग जागरूक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें