फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले सात कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सभी सात संक्रमित शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इससे पहले आठ जून को संक्रमितों की संख्या आठ आई थी। इसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही थी। कभी दो तो किसी दिन चार ही संक्रमित पाए गए। लगातार कई दिनों तक संक्रमितों की संख्या शून्य भी रही। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली थी। अब फिर कोरोना मरीज बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें