फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन न होने पर घटाई बूथों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। वैक्सीन न मिलने से बूथों की संख्या घटा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे टीकाकरण महाभियान पर भी ब्रेक लग गया है। सात केंद्रों पर हुए टीकाकरण में 6627 लोगों के टीका लगाया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए जिले में 20 बूथ बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाभियान चलाया जा रहा था। वैक्सीन न मिलने पर बूथों की संख्या घटाकर सात कर दी गई। सोमवार को चले टीकाकरण अभियान में बांगरमऊ में 1081, हसनगंज में 1076, मियागंज में 1089, नवाबगंज में 1069, सफीपुर में 105 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं शुक्लागंज में 950 व जिला अस्पताल में 1257 लोगाें ने टीकाकरण कराया। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि वैक्सीन के हिसाब से टीकाकरण चलाया जा रहा है। जिले में कोवैक्सीन की 223 व कोविशील्ड के 6404 डोज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें