फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तक और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। फाइलेरिया उन्मूलन और दस्तक अभियान जिले में सोमवार से शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की तैयारियां पूरी कर लीं हैं। स्वास्थ्य टीमें घर, घर जाकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी देंगी। साथ ही फाइलेरिया से बचाव के लिए डीईसी, एल्बेंडाजाल और आइवरमेक्टिन की दवा खिलाएंगी।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अलावा दस अन्य विभागों के सहयोग से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संचालन हो रहा है। अब 12 जुलाई से जिले में दस्तक और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान भी शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम में आशा के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फाइलेरिया रोग से बचाव की भी जानकारी देंगी। चार हजार मेडिकल टीमों को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत डीईसी, एल्बेंडाजाल और आइवरमेक्टिन की दवा उपलब्ध कराई गई हैं। मेडिकल टीम दस्तक अभियान के साथ लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए यह दवाएं भी अपने सामने खिलाएंगी।
विज्ञापन

इस अभियान में ग्राम प्रधान को नोडल बनाया गया है। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 12 से 26 जुलाई तक और दस्तक अभियान 12 से 25 जुलाई तक चलेगा। ग्राम प्रधान को सबसे पहले फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें