फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट 15 जुलाई तक पूरे करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया/मौरावां। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल, बिछिया सीएचसी व मौरावां के सौ बेड अस्पताल का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन प्लांट व मौरावां अस्पताल में पीकू वार्ड बनाने की तैयारी की हकीकत देखी। सीएमओ व सीएचसी प्रभारियों से कहा कि 15 जुलाई तक ऑक्सीजन प्लांट का काम पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. निरुपमा दीक्षित सोमवार दोपहर सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार के साथ सबसे पहले उन्होंने मौरावां के 100 बेड अस्पताल का निरीक्षण किया। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका पर यहां तैयार हो रही पीडियॉट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) की तैयारियां देखीं। ऑक्सीजन प्लांट के बने फाउंडेशन को देखा। उसके बाद बिछिया सीएचसी पहुंची। ऑक्सीजन प्लांट के साथ आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन का जायजा लिया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि 30 बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए प्वाइंट तैयार कर लिए गए हैं। सिलिंडर मिलने पर वह ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर सकते हैं। बिछिया सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें