फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी मरीज बताएं, एक हजार रुपये मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीज की जानकारी देने वाले को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देगा। प्रोत्साहन राशि की हकदार आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान या अन्य कोई भी व्यक्ति हो सकता है।
विज्ञापन

जुलाई से जिले में चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ 12 जुलाई से जिले में दस्तक अभियान भी चलेगा। इसमें लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। कोविड मरीजों के साथ टीबी के मरीज भी चिह्नित किए जाएंगे। टीबी मरीजों की जानकारी देने वाले को जांच में टीबी की पुष्टि होने पर 500 रुपये पहले व मरीज के ठीक होने के बाद 500 रुपये दिए जाएंगे। टीबी मरीज की पहचान होने पर उसका इलाज मुफ्त में होगा। पोषण के लिए भी धनराशि दी जाती है। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीबी मरीज को सही करने में छह से नौ महीने लग जाते हैं। इस दौरान मरीज के खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहती है। टीबी मरीज को घर में भी डबल मास्क लगाना चाहिए। किसी व्यक्ति को यदि लंबी अवधि से खांसी आ रही है तो उसे टीबी की जांच अवश्य करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें