फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका न लगने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/पुरवा। स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन न होने से लोगों को टीका नहीं लगा सका। इससे दो स्वास्थ्य केेंद्रों पर लोगों ने हंगामा किया। छह ब्लॉकों में टीकाकरण बिल्कुल बंद रहा। स्थिति यह रही कि लोग टीका लगवाने पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में जिला पुरुष व महिला अस्पताल, अरबन सेंटर, कोविड टीकाकरण स्पेशल बूथ, सीएचसी पीएचसी के साथ नवाबगंज, हसनगंज, मियागंज, सफीपुर व सिकंदरपुर कर्ण सहित छह ब्लॉकाें में विशेष टीकाकरण महाभियान चल रहा है। स्थिति यह है कि रोजाना ढाई से तीन हजार वैक्सीन की खपत हो रही है। इसमें 18 से 44 व 44 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। शुक्रवार को कोविशील्ड की सिर्फ 500 वायल जिले में थीं। काफी प्रयास के बाद रात डेढ़ बजे कोविशील्ड की 330 वायल ही लखनऊ से मिल पाईं। इससे स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो पाई। नवाबगंज सीएचसी में सुबह 10 बजे टीकाकरण कराने 200 से अधिक लोग पहुंचे। यहां सिर्फ 116 लोगों को ही टीका लग सका। उसके बाद वैक्सीन खत्म होने की जानकारी दे दी गई। इससे लोगों ने हंगामा किया। बाद में निराश होकर वापस लौट गए। यही हालत पुरवा सीएचसी का रहा। यहां 45 साल से अधिक उम्र के 30 से अधिक लोग टीका लगवाने पहुंचे। वैक्सीन खत्म होने की बात बताई तो हंगामा करने लगे। बाद में लोगों को लौटना पड़ा। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जितनी वैक्सीन मिली है उसी से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें