फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 23 शिक्षकों और शिक्षामित्रों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में 23 शिक्षकों व शिक्षामित्रों की मौत कोरोना से हुई है। इसमें 17 शिक्षक और छह शिक्षामित्र हैं। इन्हें सरकार मुआवजा देगी। इससे पहले उनके इलाज कराने का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने कोरोना काल में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मौतों का आंकड़ा बीएसए से मांगा था। कोरोना से हुई मौतों की जानकारी बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर अलग से मांगी गई थी। बीएसए ने जिले के 16 ब्लॉकों के बीईओ से जांच कराकर सूची तैयार कराई। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना काल में मई 2020 से अब तक 61 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मौतो हुई है। इसमें 17 शिक्षकों और छह शिक्षामित्राें की मौत कोरोना से हुई है। बीएसए कार्यालय ने रिपोर्ट आने के बाद शासन को सूची भेज दी गई है। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना से मरने वाले शिक्षकों और शित्रामित्रों को सरकार से मुआवजा मिलना है। इससे पहले शासन मृतकों के इलाज कराने का सत्यापन कराएगा। देखा जाएगा कि कोरोना की जांच आरटीपीसीआर की है या एंटीजन की। इलाज करने वाले डॉक्टर से भी जांच कमेटी के सदस्य बात करेंगे। सत्यापन के बाद ही मुआवजा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें