फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ बेड का अस्पताल 75 दिन में बनाने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। कस्बे में बन रहे सौ बेड के अस्पताल का डीएम ने निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट मैनेजर, ठेकेदार, आरई से कहा कि 75 दिन में काम पूरा हो जाए। ताकि अगस्त में ओपीडी शुरू कराई जा सके। ओपीडी शुरू होने के बाद अक्तूबर महीने में लोकार्पण होगा।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार देर शाम निर्माणाधीन अस्पताल पहुंचे। प्रोजेक्ट मैनेजर कमलेश केसरी सिंह से पूरी जानकारी ली। साथ ही ठेकेदार संजीव मिश्र व आरई अशोक वर्मा को भी बुलाकर बातचीत की। निर्देश दिए कि 75 दिन का समय है। अधूरे काम पूरे कर लिए जाएं। अगस्त महीने में हर हाल में ओपीडी की शुरुआत होनी है। निर्धारित समय पर काम पूरा न होने पर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई तय है। प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि समय से फायर व इलेक्ट्रिक विभाग की एनओसी ले लें। एनओसी के नाम पर बहाना नहीं चलेगा। अक्तूबर में अस्पताल का लोकार्पण होना है। निरीक्षण में बिल्डिंग के प्रथम तल छत के ऊपरी भाग में दरार दिखने पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने आरई से पूछा कितने दिन में यहां कार्य देखने आते हो दरारे दिखाई नहीं पडतीं। इसमें सुधार कर लो। नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार हो जाओ।
इस दौरान डीएम ने पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय को भी बुलाया। कहा कि बिल्डिंग में जो भी असुविधाएं दिख रही हों अभी से देख लो। पीएचसी प्रभारी ने दो दिन का समय मांगा। इस दौरान बीडीओ अमित मिश्रा, सीएमओ कार्यालय के अवर अभियंता आरके सचान, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल, ग्राम प्रधान अमरपुर बेचेलाल व इंदामऊ प्रधान मनोज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें