उन्नाव। कोरोना केस कम होने के बाद प्रशासन संभावित तीसरी लहर को लेकर एहतियात बरत रहा है। दूसरे प्रदेशों व जिलों से लौटने वाले लोगों की जांच और निगरानी की जारी है। डीएम ने कंट्रोल रूम व अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी कर गैर प्रांतों और जिलों से आने वालों की सूचना देने की अपील की है।
डीएम ने बताया कि बाहर से लौटने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन किया जाएगा। उनमें कोविड या कोविड के लक्षण पाए जाने पर आवश्यक जांच और दवाएं दी जाएंगी। उन्होंने ग्राम प्रधान, वार्ड सभासद, आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम व वार्ड निगरानी समितियों सेे ऐसे लोगों की सूचना देने की अपील की है। इसके लिए जिला प्रशासन ने कई नंबर जारी किए हैं।