फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों के 320 बेड पर 30 जुलाई तक आॉक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल सहित पांच चिकित्सालयों में कोविड की तीसरी लहर से पहले 30 जुलाई तक ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएंगे। सांसद साक्षी महाराज की ओर से विकास निधि से धन उपलब्ध करा दिए जाने से सबसे पहले सीएचसी बिछिया में सोमवार से काम शुरू हो जाएगा। डीआरडीए के पीडी ने अन्य सीएचसी के लिए बजट उपलब्ध होने की यूपीएसआईडीसी को जानकारी दी है। जिला अस्पताल का वर्क आर्डर मिलने के बाद पाइप का काम शुरू करते हुए प्लांट का आर्डर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 110 बेड ऑक्सीजन से जुड़ेंगे। सीएचसी मौरावां में 100, सीएचसी औरास में 50 और सीएचसी बिछिया व बांगरमऊ में 30-30 बेड ऑक्सीजन युक्त बनने हैं। सीएचसी बिछिया में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए सांसद निधि से 59 लाख रुपये का बजट दिया जा चुका है। इसलिए यहां सोमवार से निर्माण एजेंसी यूपीएसआईडीसी तकनीकी टीम भेजकर काम शुरू कराएगी। जिला उद्योग केंद्र की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि जिला अस्पताल, सीएचसी औरास व मौरावां में विद्युतीकरण है। बिछिया और बांगरमऊ में पूरा कराया जाना है। सहायक उपायुक्त एके सिंह ने बताया कि शासन की ओर से लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है।
सीएचसी मौरावां में सीएमओ की देखरेख में कार्य कराया जाएगा। बाकी अन्य स्थानों पर निर्माण एजेंसी के तौर पर यूपीएसडीसी को कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गई है। यूपीएसआईडीसी के अधिशासी अभियंता के मुताबिक जिला अस्पताल के लिए 24.55 लाख रुपये का स्टीमेट बनाया गया है। परियोजना निदेशक ने पूरे धन की उपलब्ध की जानकारी दी है। इसलिए 30 जुलाई तक कार्य पूर्ण कराया जाएगा। यूपीएसआईडीसी के अवर अभियंता एके अवस्थी के मुताबिक बिछिया में दिल्ली की कंपनी एमवीएस इंजीनियरिंग को काम दिया जा रहा है, जो एडवांस जारी होने के दो माह में प्लांट संचालित कर हैंडओवर कर देगी। आगे अन्य काम भी इसी कंपनी से कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें