फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर टीका लगवाने को बढ़ाए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ग्रामीण इलाकों में चलाए जा कोविड टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन लोगों ने कुछ जागरूकता दिखाई। स्वास्थ्य टीमों के काफी इतंजार के बाद ही सही, लेकिन लोग टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

पुरवा तहसील के गांव भदनांग, मुहीद्दीनपुर, बनिगांव में स्वास्थ्य टीमें पंहुची। भदनांग में 10, मुहीद्दीनपुर में 10 व बनिगांव में 12 लोगों ने टीके लगवाए। फतेहपुर चौरासी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सूसूमऊ, उद्साह व पतौली में 10-10 लोगों ने टीके लगवाए। सराय गांव में कोई भी टीकाकरण कराने नहीं पहुंचा। शाम चार बजे टीम लौट गई। सफीपुर तहसील के गांव मेथीटिकुर में 20, उनवा में 30, जमालनगर में 10, ददलहा में सात, मउ मंसूरपुर में 10 लोगों ने टीकाकरण कराया। हिलौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत पारा में ग्रामीणों ने टीका नहीं लगवाया। मवई में नौ, संदाना में 10 लोगों को टीका लगा।
सिकंदरपुर कर्ण सुपासी और आटा गांव में 10-10 बंथर में 30 लोगों ने टीका लगवाया। नवाबगंज के भौली में स्वास्थ्य टीम ने भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। इस पर दोपहर को लोगों का पहुंचना शुरू हुआ। यहां 28 लोगों ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव-गांव टीकाकरण अभियान में अब 24 मई को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें