फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस की दवाओं का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ब्लैक फंगस के मरीज मिलने के साथ ही जिले में इसके इलाज की दवाओं व इंजेक्शन का टोटा होने लगा है। डॉक्टर गंभीर मरीजों को लखनऊ व कानपुर रेफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पोस्ट कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिलना शुरू हो गए हैं। जिले में अब तक चार मरीजों में यह लक्षण मिले हैं। इन मरीजों का इलाज लखनऊ व कानपुर में चल रहा है। ब्लैक फंगस के मरीज को एंफोटेरेसिन इंजेक्शन, मेथिलीन टेबलेट व इंजेक्शन शुरुआती दौर में दिया जा रहा है। एंफोटेरेसिन इंजेक्शन की बाजार में कीमत 300 रुपये है। मेथिलीन ब्लू टेबलेट 150 रुपये व इंजेक्शन 170 रुपये का है। मरीज बढ़ने के साथ ही इन दवाओं का भी टोटा होने लगा है। एंफोटेरेसिन इंजेक्शन दो से तीन हजार रुपये में मिल रहे हैं। ब्लैक फंगस के गंभीर मरीज को औसतन 40 एंफोटेरेसिन इंजेक्शन लगते हैं। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के चार मरीज मिले हैं। इसमें बीघापुर में एक, शहर के कल्याणी, पीडीनगर व लोकनगर के तीन लोग शामिल हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने कहा कि तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों की शिकायत करें। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें