फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 73 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना से जिले में महिला की मौत हो गई। 73 और लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मौरावां निवासी नीलम शुक्ला(48) के कोेरोना संक्रमित मिलने पर 3 मई को सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं संक्रमितों में नवाबगंज में एक, सफीपुर में 16, बांगरमऊ में एक, हसनगंज में आठ, फतेहपुर चौरासी में पांच व शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 42 लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि 409 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। इसमें सरस्वती मेडिकल कॉलेज के दो व होम आइसोलेशन के 407 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ऑक्सीजन स्तर गिरने से भर्ती हुए दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सदर तहसील के गांव दत्तीखेड़ा निवासी अरविंद (30) व शहर की रानी (60) का ऑक्सीजन स्तर गिरने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें