फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मुफ्त में काढ़ा और भाप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संक्रमणकाल में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को मुफ्त काढ़ा व भाप दिलाने की व्यवस्था हनुमंत जीव आश्रय सेवा संस्थान ने की है। संस्थान की ओर से सैनिटाइजर व मास्क भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 के इलाज में भाप और गर्म पानी का सेवन कारगर है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को भी चिकित्सक दिन में कम से कम दो बार भाप लेने की सलाह दे रहे हैं। इसको देखते हुए हनुमंत जीव आश्रय सेवा संस्था ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को काढ़ा व भाप की व्यवस्था कराई है। संस्थान के संस्थापक अखिलेश अवस्थी ने बताया कि यह सुविधा 24 घंटे मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए उपलब्ध रहेगी। संस्था के सहयोगी सतीश मिश्र, रामबोध शुक्ल, सुमित निगम, अजय शुक्ल, शंकर श्रीवास्तव के सहयोग से मरीजों को सभी सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें