फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक में ए व एबी पॉजिटिव ग्रुप का रक्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव व एबी पॉजिटिव ब्लड खत्म हो गया है। अन्य ब्लड ग्रुप का सिर्फ 18 यूनिट ही खून बचा है। दो ग्रुपों का ब्लड न होने से सबसे अधिक परेशानी डायलसिस के मरीजों व प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को हो रही है। इन दोनों ग्रुपों के ब्लड की जरूरत पर उन्हें निजी पैथोलॉजी व कानपुर हैलट स्थित ब्लड बैंक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तीन सौ यूनिट खून रखने की क्षमता है। मार्च 2020 से कोरोना आने के बाद ब्लड बैंक में खून की कमी बनी हुई है। इसका कारण है कि संक्रमण के डर से कैंप लग ही नहीं पा रहे हैं। डायलिसिस शुरू होने से रोजाना तीन से चार यूनिट ब्लड की मरीजों को आवश्यकता पड़ती है। खून उन्हीं को मिल रहा है जिनके पास डोनर है। अन्य मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। पैथोलॉजिस्ट डॉ. आनंद स्वरूप ने बताया कि कोई ब्लड देने को तैयार ही नहीं होता। जरूरत अधिकतर लोगों को पड़ती है। इस समय दो ग्रुपों के ब्लड की कमी है। उन्होंने लोगों से रक्त दान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें