उन्नाव। जिले में 11 और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
रेलवे स्टेशन पर हुई एंटीजन जांच में मुंबई से आए सिकंदरपुर कर्ण के दो लोग, मियागंज का एक, हसनगंज का एक, बीघापुर एक व सफीपुर का युवक शामिल है। आरटीपीसीआर की जांच में पुरवा का एक, फतेहपुर चौरासी का एक, शहर का एक व शहर में काम करने वाला रायबरेली निवासी युवक संक्रमित निकले हैं। अन्य लैब से जांच कराने में शुक्लागंज निवासी युवक संक्रमित मिला है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि आठ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन मरीजों को होम आइसोलेशन किया गया है।