फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब व नहर में उतराते मिले मजदूर व किसान के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। इब्राहिमबाग में मजदूर का शव तालाब व हसनगंज में किसान का शव नहर में मिला। मजदूर की मौत पर परिजनों ने हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के बौनामऊ गांव निवासी सुखदायक (18) शहर के इब्राहिमबाग निवासी भट्ठा मालिक शैलेंद्र त्रिवेदी के घर पर रहकर दो वर्षों से मवेशियों की देखभाल करता था। बुधवार सुबह शैलेंद्र का शव इब्राहिमबाग स्थित तालाब में मिला। शैलेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शैलेंद्र ने तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत का अंदेशा जताया है। बड़े भाई सोनू का आरोप है कि भट्ठा मालिक उसके भाई सुखदायक को जबरन घर पर रखकर मजदूरी कराता था। एक वर्ष पहले वह भाई को लेने गया तो भट्ठा मालिक ने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। भाई सोनू ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर भाई सुखदायक के शव की फोटो देखकर वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और शव की पहचान की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
हसनगंज। बरौना गांव निवासी किसान बलदेव रैदास (58) का शव बुधवार को इसी कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर भासी लखौरा नहर माइनर में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों के अनुसार मृतक अविवाहित और नशे का लती था। मंगलवार शाम घर से निकला था। सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें