फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने में सूबे में जिला नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में आयुष्मान पखवाड़े के तहत लगाए गए शिविरों में 88 हजार 165 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 की सामाजिक व आर्थिक जनगणना के अनुसार पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले में 10 से 24 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया गया था। आयुष्मान कार्ड जिला अस्पताल के साथ स्वास्थ्य केंद्रों व कॉमन सर्विस सेंटर पर बनाए जा रहे थे। 24 मार्च तक जिले में 88 हजार 165 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। प्रत्येक दिवस पर प्रदेश में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर जिला पहले स्थान पर रहा। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि उसी उत्साह के साथ आयुष्मान कार्ड आगे भी बनाए जाएं। अधिक से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें