फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के 15 मरीजों की हालत सुधरी, 2 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में कोरोना की हुई जांच में दो और युवक संक्रमित मिले हैं। 15 मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से हुई जांच में शुक्लागंज में 35 साल का युवक व नवाबगंज में 20 साल का युवक संक्रमित मिले है। दोनों को बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15 मरीजों की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लखनऊ भेजे गए सैंपलों में 1505 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। उधर, मौरावां के बेनीगंज निवासी 23 वर्षीय युवक के पॉजिटिव होने और लखनऊ में आईसोलेट होने की जानकारी मिलने पर पीएचसी हिलौली प्रभारी ने टीम भेजकर अन्य परिजनों सहित 45 लोगों की सैंपलिंग कराते हुए जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें