कोविड जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र के होम्योपैथिक डॉक्टर सहित 11 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में सात की जांच जिले में और अन्य चार की जांच दूसरे जिलों में हुई है। संक्रमितों को कोविड अस्पतालाें में भर्ती कराया गया है।
हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से हुई जांच में होम्योपैथिक डॉक्टर की रिपोर्ट संक्रमित आई है। सुमेरपुर में 35 व 32 साल के दो युवक, हसनगंज में 25 साल का युवक, शुक्लागंज में 56 साल का अधेड़, शहर के तीन युवक और अन्य जिलों की लैब से हुई जांच में चार की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों को कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 2992 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 2452 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। 471 का इलाज चल रहा है। इसमें 69 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।